गायिका लता मंगेशकर के निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लता जी द्वारा गाया 'श्रीराम भजन' सोमनाथ से अयोध्या तक उनकी राम रथ यात्रा के दौरान "सिग्नेचर ट्यून" बन गया था। आडवाणी ने कहा, "दुनियाभर में प्रतिष्ठित लता जी ने संगीत की दुनिया में उत्कृष्टता की एक अमिट छाप छोड़ी है।"