inshorts

लता जी ने एक बार विशाल भारद्वाज से कहा था 'मुझे न्यूकमर समझो, मुझे सिखाओ': गुलज़ार

दिग्गज गीतकार गुलज़ार ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह हमारी संस्कृति की आवाज़ बनी रहेंगी। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज पहली बार लता जी के साथ काम करने पर बेहद घबराए हुए थे। बकौल गुलज़ार, "लता जी ने हंसते हुए कहा, 'मुझे एक न्यूकमर समझो और मुझे सिखाओ'।"