inshorts

लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पीएम मोदी भी हुए शामिल

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसमें उनकी बहन आशा भोसले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत अन्य लोग शामिल हुए। गायिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके कारण उनका निधन हो गया।