गायिका लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज़ बनी रहीं। उनकी सुरीली आवाज़ अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी।" वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।