मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया है कि उन्हें अभी कुछ और समय अस्पताल में रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में है। हमें इंतज़ार करना होगा...उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।" गौरतलब है, 92 वर्षीय लता मंगेशकर कोविड-19 से संक्रमित हैं।