लता मंगेशकर ने 2019 में रिकॉर्ड किया था अपना आखिरी गाना, भारतीय सेना को दी थी श्रद्धांजलि
दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने अपना आखिरी गाना 2019 में रिकॉर्ड किया था जिसके ज़रिए उन्होंने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' शीर्षक वाले इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा था और मयूरेश पाई ने इसे कंपोज़ किया था। यह गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण में कही गई कविता से प्रेरित है।