दिवंगत गायिका लता मंगेशकर नवंबर 1999 से नवंबर 2005 तक राज्यसभा की मनोनीत सदस्य रह चुकी थीं। एक आरटीआई से पता चला था कि मंगेशकर ने अपने कार्यकाल में सांसद पद का कोई भत्ता नहीं लिया था और वेतन व लेखा कार्यालय द्वारा उन्हें किए गए सभी भुगतान लौटा दिए थे। 92-वर्षीय मंगेशकर ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली थी।