ब्रीच कैंडी अस्पताल (मुंबई) में भर्ती गायिका लता मंगेशकर की दोबारा तबीयत बिगड़ने के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी मां शिवांगी कोल्हापुरे के साथ शनिवार देर रात उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं। श्रद्धा के अलावा, पद्मिनी कोल्हापुरे, मधुर भंडारकर समेत कई फिल्मी हस्तियां गायिका से मिलने पहुंचे। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी हॉस्पिटल जाकर उनकी सेहत की जानकारी ली।