लद्दाख की लड़की, सैफई का लड़का; कौन हैं मुलायम-अखिलेश परिवार की नई बहू सेरिंग?

यूपी के मुलायम और अखिलेश यादव परिवार में आज शहनाई गूंजेगी। सैफई में आज अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन और लद्दाख की अधिवक्ता सेरिंग सात फेरे लेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, सेरिंग सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं और उनके पिता लद्दाख के जाने-माने कारोबारी और ठेकेदार हैं। दोनों की रिंग सेरेमनी दिल्ली में हो चुकी थी।