लद्दाख चुनाव से पहले प्रदर्शन पर रोक, वांगचुक ने दी आंदोलन की चेतावनी
लद्दाख प्रशासन ने 21 नवंबर और 4 दिसंबर के स्थानीय चुनावों से पहले लेह और कारगिल में राजनीतिक विरोध और रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने ठंड में चुनाव और राजनीतिक सुरक्षा उपाय न मिलने पर नाराजगी जताते हुए शांतिपूर्ण लेकिन जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।