inshorts

'भारत से भागा नहीं, जान को खतरा होने पर छोड़ा था देश', ब्रिटिश नागरिकता लेने पर ललित मोदी की सफाई

आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भारत छोड़ने को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह आपराधिक मामलों से बचने के लिए नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड से जान का खतरा होने के कारण 2010 में देश छोड़कर गए। उनके मुताबिक, भारत में उनके खिलाफ न कोई चार्जशीट दाखिल हुई और न आपराधिक मुकदमा चल रहा है।