ललित मोदी ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है जिसके बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन से उनके ब्रेकअप की अटकलें लग रही हैं। पिछले हफ्ते तक उनके बायो में लिखा था, "आईपीएल टी-20 फाउंडर इंडियन प्रीमियर लीग- आखिरकार अपनी पार्टनर-इन-क्राइम और अपने प्यार सुष्मिता के साथ नया जीवन शुरू कर रहा हूं।" सोमवार को उन्होंने बायो से सुष्मिता का नाम हटा दिया।