'लव आजकल 2' के बाद निर्देशक मुझ पर भरोसा करने लगे, मैंने 3 फिल्में साइन कीं: कार्तिक

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी फिल्म 'लव आजकल 2' (2020) के बाद से निर्देशक उनपर भरोसा करने लगे और उन्होंने इसके बाद 3 फिल्में साइन कीं। उन्होंने कहा, "फिल्म में दो भूमिकाएं निभाने के बाद फिल्ममेकर्स को मुझमें उस तरह की काबिलियत नज़र आने लगी।" फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं।