inshorts

लव जिहाद पर 10 साल की सज़ा व ₹1 लाख का जुर्माना लगाएंगे: यूपी चुनाव के घोषणापत्र में बीजेपी

यूपी के लिए मंगलवार को जारी बीजेपी के घोषणापत्र में कहा गया कि राज्य में दोबारा उनकी सरकार बनने पर 'लव जिहाद करने वालों को कम-से-कम 10 साल की सज़ा और ₹1 लाख का जुर्माना सुनिश्चित करेगी।' इसके अलावा बीजेपी ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियां रोकने के लिए देवबंद, मेरठ, रामपुर, आज़मगढ़, कानपुर और बहराइच में ऐंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर्स बनाएगी।