लस्सी को प्रमोट करते हुए वीडियो बनाती दिखीं भाग्यश्री, 'शुगर-फैट' की वजह से पीने से किया मना
ऐक्ट्रेस भाग्यश्री का वाराणसी में एक लोकल दुकान पर लस्सी को प्रमोट करने का वीडियो सामने आया है। एक X यूज़र ने दावा किया कि भाग्यश्री ने लस्सी खत्म नहीं की और कहा, "इसमें शुगर और फैट है।" कुछ यूज़र्स ने इसे दिखावा बताया जबकि कुछ को लगा कि आलोचना ज़रूरी नहीं थी। भाग्यश्री ने बताया कि वीडियो अधूरा है।