'लाइगर' की असफलता के बाद विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' फिलहाल रोक दी गई: रिपोर्ट

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर 'लाइगर' फिल्म की असफलता के बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म 'जन गण मन' फिलहाल रोक दी गई है। इसका डायरेक्शन भी पुरी जगन्नाथ करने वाले थे। बकौल रिपोर्ट्स, लाइगर ने ओपनिंग वीकेंड में देशभर में केवल ₹35 करोड़ कमाए। पहले 'जन गण मन' की अगस्त-2023 में रिलीज़ होने की बात कही गई थी।