लाइफ में कॉमेडी चल रही है, फिल्म क्या करेंगे: आलिया संग रॉम-कॉम करने की खबर पर रणबीर

अभिनेता रणबीर कपूर ने पत्नी व ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ एक रोमांटिक-कॉमेडी (रॉम-कॉम) फिल्म करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने 'इंडिया टुडे' से कहा कि आलिया और उनके असल जीवन में कॉमेडी चल रही है और उन्हें इस पर फिल्म करने की ज़रूरत नहीं है। आलिया ने कहा, "साथ में हमारी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट-2' ही होगी।"