लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश का सभी को पालन करना चाहिए: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि धार्मिक संस्थानों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश का पालन सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा, "लेकिन यह डरावना है...अगर ऐसे मुद्दों को ध्रुवीकरण के राजनीतिक उद्देश्य के लिए लाया जाता है।" उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।