फोर्ड मोटर लागत कम करने के लिए भारत, अमेरिका और कनाडा में 2,000 वेतनभोगी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले 1000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। फोर्ड के चेयरमैन बिल फोर्ड व सीईओ जिम फार्ले ने कर्मचारियों को भेजे संयुक्त ईमेल में कहा कि कंपनी 'पूरे व्यवसाय में कार्यों को पुनर्गठित कर रही और उन्हें सरल बना रही है'।