लानत है ऐसी देश विरोधी मानसिकता पर: नड्डा के 'घुटने टेककर चलने वाला भारत था' बयान पर खेड़ा

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के '9 साल पहले फैसले नहीं लेने वाला और घुटने टेककर चलने वाला भारत था' बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "देश के प्रति ऐसी दुर्भावना क्यूं? हमारे बुज़ुर्गों ने आपको (बीजेपी) लगातार सत्ता से बाहर कुछ सोच समझकर ही रखा था। ऐसी देश विरोधी मानसिकता पर लानत है।"