'लाल...' बॉयकॉट होने पर आमिर का पुराने बयान के लिए माफी मांगना अवसरवादी फैसला था: फैसल

ऐक्टर फैसल खान ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कहा है कि उनके भाई-अभिनेता आमिर खान का 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉयकॉट होने पर 'असहिष्णुता' को लेकर कुछ साल पहले दिए अपने बयान के लिए माफी मांगना अवसरवादी फैसला था। फैसल ने कहा, "आमिर को मामले पर तुरंत माफी मांग लेनी चाहिए थी...ना कि तब जब उनकी फिल्म रिलीज़ होनी थी।"