आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 'बॉलीवुड हंगामा' के मुताबिक, फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक $7.5 मिलियन कमा लिए हैं और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ($7.47 मिलियन), 'भूल भुलैया 2' ($5.88 मिलियन), और 'द कश्मीर फाइल्स' ($5.7 मिलियन) को पछाड़ दिया है।