लालू यादव की तरह सलाखों के पीछे होंगे नीतीश कुमार: बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा

बिहार बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अगर राज्य में भ्रष्टाचार जारी रहा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने 'बड़े भाई' (लालू प्रसाद यादव) की तरह जेल जाएंगे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को भ्रष्टाचार मुक्त्त बनाने की अपनी मंशा ज़ाहिर कर चुके हैं...नीतीश कुमार को जब अपने पापों का एहसास होगा...तब उसका अंजाम जेल होगा।"