लेडी गागा के डॉग वॉकर को गोली मारकर उनके कुत्ते चुराने वाले शख्स को हुई 21 साल की जेल

पिछले साल फरवरी में लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में सिंगर लेडी गागा के डॉग वॉकर को गोली मारकर घायल करने के बाद उनके फ्रेंच बुलडॉग चुराने वाले शख्स को 21 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। लेडी गागा ने कुत्ते लौटाने पर $500,000 (₹4 करोड़) के इनाम की घोषणा की थी जिसके बाद उन्हें कुत्ते सुरक्षित मिल गए थे।