लेह में चीन के गांव बसाने की खबर है, सरकार इसे गंभीरता से ले: तवांग मामले पर तेजस्वी यादव

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तवांग (अरुणाचल प्रदेश) में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर कहा, "इसे केंद्र सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।" उन्होंने कहा, "ऐसी भी खबरें हैं कि लेह में चीन गांव बसा रहा है जिसे सरकार गंभीरता से ले।" बकौल तेजस्वी, भारतीय सेना है तो भरोसा है कि सीमा सुरक्षित है।