लॉकडाउन के बीच काम जारी रखने के लिए शांघाई में दफ्तरों में ही रुक रहे 20,000 बैंकर्स

शांघाई (चीन) के लुजियाज़ुई में 20,000+ बैंकर्स, ट्रेडर्स व अन्य कर्मचारी अपने-अपने ऑफिस टावर्स में रुक रहे हैं ताकि कोविड-19 लॉकडाउन के बीच भी काम-काज जारी रहे। असेट मैनेजर्स व फाइनेंशियल एक्सचेंजों ने सोमवार के लॉकडाउन से पहले मुख्य कर्मचारियों को ऑफिस बुला लिया था। उनके रातभर ठहरने के लिए स्लीपिंग बैग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।