लोकतंत्र के चौथे स्‍तंभ का चीरहरण: एमपी के थाने में पत्रकार को अर्धनग्न खड़ा किए जाने पर राहुल

सीधी (मध्य प्रदेश) के एक पुलिस स्टेशन में पत्रकार की अर्धनग्न अवस्था में खड़े होने की तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्‍तंभ का चीरहरण!" उन्होंने कहा, "या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ...या जेल के चक्कर काटो। ‘नए भारत’ की सरकार...सच से डरती है।"