विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा तय तिथि 13 अगस्त से 2 दिन पहले बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, ओबीसी संशोधन बिल पास होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, "मुझे दुख है कि सदन की कार्यवाही इस बार अपेक्षा के अनुसार नहीं चली।"