लोकसभा चुनाव के बाद जेडीयू का विघटन नहीं हुआ तो कैमरे पर नीतीश से माफी मांग लूंगा: प्रशांत
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है, "यदि लोकसभा चुनाव-2024 के बाद जेडीयू का विघटन नहीं हुआ...और भगदड़ नहीं मची तो वह कैमरे पर (बिहार के मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार से माफी मांग लेंगे।" उन्होंने कहा, "लोकसभा में आरजेडी के ज़ीरो सांसद हैं और उनके नेता बताते हैं कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा जबकि उनसे कोई पूछता भी नहीं।"