लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र केजरीवाल की अंतरिम ज़मानत पर कर सकते हैं विचार: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा है कि वह लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम ज़मानत पर विचार कर सकता है। मामले में कोर्ट 7 मई (मंगलवार) को अगली सुनवाई करेगा। दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।