लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारी किए नियुक्त
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत ओपी धनखड़ को दिल्ली, कैप्टन अभिमन्यु को असम, सांसद दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र, विधायक नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए रमेश बिधूड़ी, संजय भाटिया व विधायक संजीव चौरसिया सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।