लोकसभा चुनाव जीते तो ₹500 से कम कर देंगे घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत: कांग्रेस
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतें बढ़ने पर बुधवार को कहा, "अगर 2024 लोकसभा चुनाव में हमारी सरकार बनती है तो घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत ₹500 से अधिक नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "राजस्थान में हमारी सरकार ₹500 से कम में घरेलू सिलिंडर दे रही है। राजस्थान में यह संभव है तो देश में क्यों नहीं।"