लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम गौड़ा ने राजनीति से संन्यास लेने का किया एलान
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया है। गौड़ा ने कहा, "मैं बीजेपी से नाराज़ हूं। पार्टी ने मेरी सीट (बेंगलुरु उत्तर) पर किसी और को टिकट दे दिया।" उन्होंने कहा, "मुझे कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण मिला है...पर मैं वहां नहीं जाऊंगा।"