लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 3 राज्यों के चुनाव प्रभारी व सह-चुनाव प्रभारी किए नियुक्त
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बीजेपी ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने सतीश पूनिया को हरियाणा, अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश और विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है। हरियाणा में सुरेंद्र सिंह नागर और आंध्र प्रदेश में सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।