लोकसभा में सोमवार को गतिरोध खत्म हुआ और कांग्रेस के 4 सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव पारित हुआ जिसके बाद उनका निलंबन निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही सदन में महंगाई पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "मैं सदन में मौजूद पार्टियों से अनुरोध करूंगा कि सदन में तख्तियां न लाएं।"