फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने कहा है कि लोग अब दुनियाभर का कंटेंट देखना पसंद करते हैं और यही वजह है कि बॉलीवुड को रीमेक बनाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, "लोग फिल्मों को सबटाइटल की मदद से ओरिजनल भाषा में ही देख लेते हैं और वे सोचते हैं कि यह फिल्म तो देख चुके हैं, वापस थिएटर क्यों जाएं।"