लोग कहते थे मैं पागल हो गया हूं, कोई फिल्म देखने थिएटर नहीं आएगा: रोहित शेट्टी

निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' को 19 महीने तक रोककर रखने के फैसले को कई लोगों ने गलत कहा था। उन्होंने कहा, "गुरुवार तक भी बहुत लोग...कह रहे थे, 'वह पागल हो गया है, सिनेमाघरों में कोई आने वाला नहीं है'। पता था कि मुझे रिस्क लेना पड़ेगा पर हमने कई चीज़ों का विश्लेषण किया था।"