लोग कहते हैं किशोर कुमार ने शादी के लिए इस्लाम कुबूला था, यह सच नहीं है: मधुबाला की बहन

दिवंगत अभिनेता-गायक किशोर कुमार और मधुबाला की शादी के बारे में दिवंगत अभिनेत्री की बहन मधुर भूषण ने बात की है। उन्होंने कहा, "बहुत लोग कहते हैं कि किशोर ने मधु आपा से शादी करने के लिए इस्लाम कुबूला था लेकिन यह सच नहीं है।" बकौल मधुर, "हमारे परिवार में शादी करने वाले किसी भी (पुरुष)...ने अपना धर्म नहीं बदला।"