inshorts

लोग खोज रहे हैं कि कब हेमा मालिनी सड़क पर सिलिंडर लेकर बैठेंगी: एलपीजी के दामों पर बघेल

एलपीजी के दामों में वृद्धि को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, "लोग अब (बीजेपी नेता) हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी को खोज रहे हैं कि कब ये लोग सड़क पर गैस सिलिंडर लेकर बैठेंगी।" उन्होंने कहा, "आए दिन गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ रही हैं और ये लोग मौन हैं।" बकौल बघेल, महंगाई चरम पर है।