लोग चुनी हुई राज्य सरकारों से पूछें कि उन्होंने पेट्रोल-डीज़ल पर वैट क्यों नहीं घटाया: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जनता को अपनी चुनी हुई राज्य सरकारों से पूछना चाहिए कि केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क घटाने के बाद उन्होंने अब तक पेट्रोल-डीज़ल पर वैट क्यों नहीं घटाया। वहीं उन्होंने कहा, "पेट्रोल-डीज़ल को तब तक जीएसटी के दायरे में नहीं लाया जा सकता...जब तक जीएसटी काउंसिल इसके लिए कीमत तय नहीं कर देती।"