लोग पहले मेरे साथ फोटो खिंचाते हैं और फिर पूछते हैं कि क्या मैं कोई ऐक्टर हूं?: रुबीना
टीवी ऐक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि कुछ लोग पहले उनके साथ तस्वीरें लेते हैं और बाद में उनसे पूछते हैं कि उन्होंने कौनसे सीरियल में काम किया है। अभिनेत्री ने कहा कि कुछ तो यह तक पूछ लेते हैं कि क्या वह कोई ऐक्टर हैं। बकौल ऐक्ट्रेस, "समझ नहीं आता...यह तारीफ है या बेइज़्ज़ती।"