टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने बेटी पलक की बॉडी शेमिंग कर रहे ट्रोल्स को लेकर कहा है, "लोग बोलते हैं कि पलक सूखड़ी, दुबली और कुपोषण का शिकार है लेकिन मैंने उससे कभी भी कुछ नहीं कहा।" बकौल श्वेता, "जब तक वह स्वस्थ है वह अच्छी है...मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है कि उसकी बॉडी कैसी है।"