वरिष्ठ कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद शशि थरूर ने पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों पर मंगलवार को कहा कि लोग जैसा चाहें वैसा सोच सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने एक आर्टिकल में लिखा है कि चुनाव पार्टी के लिए अच्छा है। मैं इसका स्वागत करता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव कराने का एलान किया है।"