एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में हुई हिंसा को लेकर कहा है कि मामले में लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। ओवैसी ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में घटना की जांच होनी चाहिए।