लोगों के चोरी के शक में पीटने के बाद दिल्ली में 20-वर्षीय युवक की हुई मौत
दिल्ली के सुल्तानपुरी में सोमवार तड़के एक समूह द्वारा चोरी के संदेह में कथित रूप से पीटे जाने के बाद विशाल सिंह (20) नामक शख्स की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परमिंदर सिंह ने कहा, "शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा और उसके अनुसार मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"