लोगों के रिव्यूज़ को ठीक से पढ़ने के लिए कुछ दिनों में समय निकालूंगा: 'ब्रह्मास्त्र' पर अयान
फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ने अपनी हालिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन' को मिल रहे रिव्यूज़ पर कहा है कि वह लोगों की समीक्षाओं को पढ़ने के लिए अगले कुछ दिनों में समय निकालेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म के अगले हिस्से में पहले हिस्से के कुछ विषयों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। बकौल अयान, दूसरे पार्ट की थीम पहले से अलग होगी।