लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद न करने की सलाह देना गलत नहीं: उर्फी से विवाद के बीच चेतन

टीवी ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद से विवाद के बीच लेखक चेतन भगत ने कहा है, "मैंने किसी की आलोचना नहीं की है।" उन्होंने कहा, "लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद ना करने की सलाह देना गलत नहीं है...लोगों को फिटनेस और करियर पर ध्यान देना चाहिए।" दरअसल, चेतन ने कहा था कि उर्फी की तस्वीरें युवाओं का ध्यान भटका रही हैं।