स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने एक लिंक्डिन पोस्ट में कहा, "कभी-कभी मैं सोशल मीडिया पर लोगों को स्नैपडील के बारे में टिप्पणी करते और मस्ती में पूछते हुए देखता हूं, 'लेकिन, स्नैपडील से कौन खरीदता है?'" उन्होंने कहा, "हमारे कस्टमर ब्रैंड की तलाश में नहीं हैं बल्कि वे सही उत्पाद और सही कीमत की तलाश में हैं।"