ऐक्टर मिमोह चक्रवर्ती ने 'क्या मिथुन चक्रवर्ती के बेटे होने के कारण उन्हें अधिक आलोचना का सामना करना पड़ा' सवाल पर कहा है, "लोगों को लगता है मैं मिथुन का बेटा होने के लायक नहीं हूं।" बकौल मिमोह, "अगर मैं बुरा हूं तो ठीक है...लेकिन कम-से-कम देखें कि मिमोह क्या कर सकता है...मेरे काम के आधार पर मुझे जज करें।"