लोगों को शो पसंद आना चाहिए, वह ज़रूरी है: 'मिस मार्वल' में कम दृश्यों में दिखने पर फरहान

ऐक्टर फरहान अख्तर ने 'मिस मार्वल' सीरीज़ में अपने कम दृश्यों पर एक इंटरव्यू में कहा, "लोगों को शो व कमला (मुख्य किरदार) की यात्रा...पसंद आनी चाहिए...वह ज़्यादा ज़रूरी है।" बकौल फरहान, "मेरे लिए...शो से जुड़ना ही सबसे रोमांचक हिस्सा था।" दरअसल, इस सीरीज़ में फरहान के किरदार को कुछ दृश्यों के बाद मार दिया जाता है।